अपना डेटा डाउनलोड करें
7 अक्टूबर 2026 को अपडेट किया गया
सेटिंग के “आपकी पढ़ाई का डेटा” हिस्से से वाक्यांशों के संग्रह, पसंद और सिंक किए गए ऑफ़लाइन स्कोर की JSON फ़ाइल मिलती है। बाकी रिकॉर्ड के लिए हमें लिखें।
सेटिंग में आपकी पढ़ाई का डेटा तक जाएँ और मेरे संग्रह डाउनलोड करें चुनें। इससे learning-collections.json डाउनलोड होती है। उसमें सहेजे वाक्यांश, नोट्स, सीखने से जुड़ी पसंद और सिंक किए गए ऑफ़लाइन नमूना अभ्यासों के स्कोर होते हैं। पाठों का इतिहास या खाते की जानकारी जैसे दूसरे रिकॉर्ड चाहिए, तो संपर्क पेज से लिखें। हम एक कार्यदिवस में जवाब देने की कोशिश करते हैं।

अपने संग्रह डाउनलोड करें
- अपने खाते में सेटिंग खोलें और आपकी पढ़ाई का डेटा तक जाएँ।
- मेरे संग्रह डाउनलोड करें चुनें।
- ब्राउज़र के डाउनलोड में
learning-collections.jsonदेखें।
एक घंटे में तीन बार फ़ाइल डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड की जगह 429 वाला पेज दिखे, तो एक घंटे बाद फिर कोशिश करें।
फ़ाइल में क्या मिलता है
फ़ाइल में exported_at नाम से डाउनलोड का समय और learning_records नाम से रिकॉर्ड की सूची होती है। हर रिकॉर्ड में kind, item_key, payload, due_at यानी अगली समीक्षा का समय, और created_at यानी रिकॉर्ड बनने की तारीख होती है। रिकॉर्ड तीन तरह के हैं:
- phrase: मेरे वाक्यांश में सहेजा हर पाठ, आपके नोट और संग्रह के साथ।
- settings: अभ्यास की योजना, जिसमें रोज़ के मिनट, स्तर, लक्ष्य, सुनने का उच्चारण और साप्ताहिक रिपोर्ट की पसंद शामिल हैं।
- offline: मुफ़्त नमूना सुनने के अभ्यासों के वे स्कोर जिन्हें आपने ऑफ़लाइन पूरा करके बाद में सिंक किया।
इस फ़ाइल में अभ्यास का इतिहास, गलतियों के नोट्स, समीक्षा की रेटिंग, बोलने के स्कोर या ऑडियो रिकॉर्डिंग नहीं होतीं। बोलने के अभ्यास (बीटा) की रिकॉर्डिंग 24 घंटे बाद समाप्त हो जाती हैं और हर घंटे चलने वाली सफ़ाई में हटती हैं। सफ़ाई बाद में चल सकती है या उसमें देरी हो सकती है।
दूसरी ऑडियो सुविधाओं के रिकॉर्ड रखने के नियम अलग हैं। फ़ाइल से बाहर का डेटा चाहिए, तो संपर्क करें। जो डेटा अभी मौजूद है, उसी के आधार पर बताया जा सकेगा कि क्या दे सकते हैं।
JSON फ़ाइल कैसे खोलें
JSON सामान्य टेक्स्ट होता है। किसी टेक्स्ट एडिटर में खोलें या ब्राउज़र टैब में छोड़कर उसकी बनावट देखें। हर phrase रिकॉर्ड के payload में वाक्यांश मिलते हैं। स्प्रेडशीट में देखना हो, तो ज़्यादातर स्प्रेडशीट ऐप सीधे JSON फ़ाइल खोल सकते हैं। इसमें आपके निजी नोट्स भी हैं, इसलिए ऑनलाइन कन्वर्टर में डालने के बजाय अपने डिवाइस पर रखें।
पूरे रिकॉर्ड की कॉपी माँगें
हमारे पास मौजूद आपकी सारी जानकारी की कॉपी चाहिए, तो उसी हिस्से में खाते का डेटा माँगें या मिटाने को कहें चुनें। संपर्क पेज खुलेगा और साइन इन नहीं हो रहा या खाते में समस्या है पहले से चुना होगा। हमें बताएँ:
- आपको अपने डेटा की कॉपी चाहिए;
- केवल MicroEnglish के सीखने वाले रिकॉर्ड चाहिए या पूरे साझा खाते की जानकारी, क्योंकि साइन इन SubLearn के साथ साझा है।
हो सके तो खाते वाले ईमेल से लिखें। निजी जानकारी भेजने से पहले हमें आपकी पहचान की पुष्टि करनी पड़ सकती है। हम एक कार्यदिवस में जवाब देने की कोशिश करते हैं और आम तौर पर एक महीने में रिकॉर्ड भेज देते हैं। कोई और जानकारी या अगला कदम चाहिए होगा, तो बताएँगे। डेटा पाने के आपके लागू अधिकारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।
हमसे संपर्क करें
डाउनलोड न हो या फ़ाइल अधूरी लगे, तो जो दिख रहा है वह बताएँ: अपने डेटा के बारे में मदद माँगें।
