सीधे मुख्य भाग पर जाएँ
MicroEnglish
हिन्दी
खोजें मदद संपर्क करें साइन इन

स्कोर कैसे मिलता है?

16 सितम्बर 2026 को अपडेट किया गया

रिकॉर्डिंग के कितने शब्द आपने सही लिखे, उसी से स्कोर बनता है। संकेत लेने से स्कोर नहीं बदलता। पूरा लिखा हुआ पाठ दिखाने पर उस रिकॉर्डिंग का स्कोर शून्य हो जाता है।

स्कोर बताता है कि रिकॉर्डिंग के कितने शब्द आपने सही लिखे। दस शब्दों की पंक्ति के सभी शब्द सही हों, तो यह संदेश आता है:

सभी शब्द रिकॉर्डिंग से मिलते हैं।

दो शब्द छूटें, तो यह दिखता है:

आपने 10 में से 8 शब्द सही पकड़े

यानी 80%। बड़े-छोटे अक्षर और विराम चिह्न नहीं गिने जाते। वर्तनी सही होना ज़रूरी है।

जवाब जाँचने से पहले पहली रिकॉर्डिंग के शब्द लिखने वाले खाने, जवाब जाँचने, संकेत लेने और पूरा पाठ दिखाने के बटन

सही शब्द कैसे गिने जाते हैं?

  1. आपके लिखे शब्द रिकॉर्डिंग के शब्दों से उसी क्रम में मिलाए जाते हैं। गलत वर्तनी, छूटा शब्द और अतिरिक्त शब्द, हर एक से एक शब्द का नुकसान होता है। इसलिए जितना सुना उससे ज़्यादा लिखने से फ़ायदा नहीं होता।
  2. बड़े-छोटे अक्षर, कॉमा, पूर्णविराम और सवाल का निशान नहीं गिने जाते। don't worry और Don't worry! का स्कोर एक ही होगा।
  3. वर्तनी गिनी जाती है। there की जगह their लिखना गलत माना जाएगा। शक हो, तो जाँचने से पहले रिकॉर्डिंग फिर सुनें।
  4. छोटे किए गए रूप वैसे ही लिखें जैसे बोले गए हैं। don't सुनाई दे, तो don't लिखें। कुछ रिकॉर्डिंग में उसका पूरा रूप भी सही माना जाता है, लेकिन हर जगह ऐसा मानकर न चलें।

रिकॉर्डिंग का अभ्यास कब पूरा माना जाता है?

90% या उससे ज़्यादा शब्द सही हों, तो वह अभ्यास पूरा हो जाता है। दस में से एक शब्द छूटे, तो काफ़ी करीब: 10 में से 9 शब्द के साथ वह शब्द चिह्नित दिखता है जिसे फिर सुनना है। 90% से कम पर अभ्यास खुला रहता है। चिह्नित शब्द सुनें, ठीक करें और उत्तर जाँचें फिर दबाएँ। सबसे नया जवाब गिना जाता है। अभ्यास में जितनी बार चाहें जवाब जाँच सकते हैं।

संकेत लेने या पूरा पाठ देखने का असर

संकेत देखें पहले शब्दों की संख्या, फिर शुरुआती शब्द और फिर वाक्य का ढाँचा दिखाता है। इनमें से किसी से स्कोर नहीं बदलता। लिखित पाठ देखें इस्तेमाल करने पर उस रिकॉर्डिंग का स्कोर 0% दर्ज होता है और जवाब दिखाया गया दिखता है। फिर भी पाठ पूरा कर सकते हैं। पूरा पाठ खुला रखते हुए पंक्ति दोबारा लिखकर जाँचें, तो नया जवाब उस शून्य की जगह ले लेता है। और जानकारी के लिए संकेत और पूरा पाठ देखना पढ़ें।

पूरे पाठ का स्कोर

अभ्यास की सभी रिकॉर्डिंग पूरी होने पर नतीजे में इस तरह दिखता है:

आपका नतीजा: सभी अभ्यासों में 84%

यह हर रिकॉर्डिंग के सबसे नए जवाब का औसत है। टेस्ट में भी यही तरीका है, लेकिन तीन फ़र्क हैं। संकेत नहीं मिलते, पूरा जवाब नहीं दिखा सकते और हर रिकॉर्डिंग के लिए दो जवाब दे सकते हैं। दूसरा जवाब अंतिम होता है, भले उसका स्कोर 90% से कम हो।

स्कोर कहाँ दिखते हैं?

  • पाठ में पूरा किए गए हर अभ्यास पर पूरा हुआ · 84% जैसा नतीजा और अंत में पूरे पाठ का औसत दिखता है।
  • अभ्यास का इतिहास में पूरा किए गए सभी पाठ प्रतिशत के साथ मिलते हैं। इसे खाता → अभ्यास से खोलें।
  • गलतियों की नोटबुक में 100% से कम वाले अभ्यास का सबसे नया जवाब रहता है। साथ में % शब्द सही मिले दिखता है, ताकि उसे फिर आज़मा सकें। गलतियों की नोटबुक पढ़ें।
  • साप्ताहिक रिपोर्ट पिछले सात दिनों का पूरे किए अभ्यासों का औसत स्कोर उससे पहले के सात दिनों के साथ दिखाती है। सिर्फ़ पूरे किए गए अभ्यास गिने जाते हैं। बीच में छोड़ा हुआ पाठ नहीं गिना जाता।

अभ्यास इतिहास में पूरे किए गए पाठ, उनकी तारीखें और प्रतिशत

बिना साइन इन किए नतीजा सिर्फ़ इसी ब्राउज़र में सहेजा जाता है। साइन इन करने पर वह आपके खाते में रहता है।

यह स्कोर सिर्फ़ आपके लिए है

दूसरे सीखने वाले आपके स्कोर नहीं देखते। इनकी रैंकिंग नहीं बनती और इन्हें कहीं साझा या प्रकाशित नहीं किया जाता। इनसे आप तय कर सकते हैं कि कौन-सी रिकॉर्डिंग फिर सुननी है।

सही लिखा शब्द भी गलत चिह्नित हो रहा हो या स्कोर में कोई और गलती लगे, तो पाठ में कुछ गलत दिख रहा है में शिकायत भेजने का तरीका देखें।

क्या इससे मदद मिली?

मुझसे पूछेंअदिति · AI ट्यूटर

अदिति · AI ट्यूटर

ट्यूटर खुल रही है…